
प्रस्तावना
भारत में डिजिटल तकनीकी जितनी तेजी से बढ़ी है उससे भी अधिक तेजी से Cyber Crime की संख्या बढ़ी है | यूं तो साइबर अपराधियों ने साइबर क्राइम के कई तरीके अपनाये हैं, लेकिन अभी हाल ही में उनके निशाने पर Dating App आ गया है |
इस बार Dating App का उपयोग करने वाले एक 53 वर्षीय व्यवसाई को साइबर ठग ने निशाना बनाया और उसका भावात्मक विश्वास जीतकर उससे 7 करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी कर ली |
यह अपने तरह की भारत में सबसे बड़ी ठगी है जो साइबर अपराधियों द्वारा Dating App के माध्यम से की गई है | यह सम्पूर्ण Dating App समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय और चेतावनी दोनों है |
इसे भी पढ़ें : Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !
Dating App क्या है ?
Dating App को मोबाइल पर चलाया जाता है तथा यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर या एप्लिकेशन होता हैं | इसका उपयोग लोग नए लोगों से मिलने, दोस्ती करने, या साथी की खोज करने के लिए करते हैं |
इसके माध्यम से लोग अपने बारे में आयु, शिक्षा, हाइट, निवास, व्यवसाय तथा अन्य जानकारियां देते हैं | अन्य व्यक्ति को पसंद आने पर वह व्यक्ति से संपर्क कर सकता है |
इसे भी पढ़ें : अब बच नहीं पाएंगे अपराधी! Forensic Science से बदल रही है UP की पूरी जांच प्रणाली!2026
Dating App Scam से कैसे बर्बाद हुई जिंदगी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे निवासी एक व्यवसाई ने Dating App का उपयोग प्रारम्भ किया | इस दौरान उसकी बातचीत एक महिला से होने लगी |
धीरे-धीरे आरोपी महिला ने व्यवसाई का विश्वास जीत लिया और उसने व्यवसाई को क्रिप्टो करेंसी तथा फोरेक्स ट्रेडिंग की सलाह दी | प्रारम्भ में व्यापारी को छोटे -छोटे लाभ दिए गए | लेकिन बाद में उससे निवेश के नाम पर 7 करोड़ से अधिक रूपये ठग लिए |
यह ठगी एक महिला द्वारा प्यार, भरोसा और विवाह का सपना दिखाकर की गई थी | इस ठगी ने भारत में Cyber Crime का नया और खतरनाक रूप प्रस्तुत किया है |
₹7 करोड़ से अधिक का यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के आर्थिक नुक्सान को दर्शित नहीं करता है, बल्कि डिजिटल युग में मानवीय संबंधों में विश्वास के दुरुपयोग की दिशा में एक गंभीर चेतावनी भी है।
यह भी पढ़ें :Data Protection कानून और मानवाधिकार:भारत के सामने नई चुनौतियाँ!2026!
Dating App Scam क्यों बढ़ रहे हैं?
आज के डिजिटल युग में हर आदमी अपनी भौतिक पहुंच को निरंतर कम करता जा रहा है | आजकल वह हर काम डिजिटिल उपकरणों के माध्यम से करना चाहता है |
ऐसी स्थति में हर आदमी की डिजिटल पहुंच तो बढ़ी है, लेकिन सामाजिक पहुंच अत्यधिक कम हो गई है |आजकल लोगो में अकेलापन, ऑनलाइन सम्बन्ध, जल्दी पैसे कमाने की चाह तथा डिजिटल जागरूकता की कमी आदि कुछ ऐसे कारक हैं, जो साइबर अपराधियों को अपराध के लिए उपजाऊ भूमि उपलब्ध करा रहे हैं |
Dating Apps पर नकली पहचान गढ़ना तथा नकली प्रोफाइल बनाना बहुत आसान है जिसका फायदा उठाकर अपराधी भावनात्मक रूप से लोगों को नियंत्रित कर लेते हैं | यही Dating Apps का उपयोग करने वाले आम लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है |
यह भी पढ़ें: ₹3 लाख या न्याय? Acid Attack Compensation का सच | Law vs Reality (India 2026)
Dating App Scam से कैसे बचें?
Dating App का उपयोग अत्यधिक सावधानी के साथ करें | Dating App पर संपर्क में आये किसी भी व्यक्ति द्वारा आर्थिक निवेश के सम्बन्ध में दी गई सलाह पर बिना जांच पड़ताल के भरोसा न करें |
किसी भी Dating App पर मिले व्यक्ति की आर्थिक या निवेश संबंधी सलाह पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी अनजान Cryptocurrency, Forex Trading संम्बधी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म की कानूनी वैधता की अच्छी तरह जाँच किये बिना उसमे धन निवेश नहीं करना चाहिए |
कम समय में अधिक मुनाफा जैसे आकर्षक प्रस्तावों में निवेश कभी नहीं करना चाहिए क्यों कि ये प्रस्ताव अक्सर साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनसे सदैव सतर्क रहने की आवश्यकता है |
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का संदेह होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या सरकार द्वारा बनाये गए साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
यह भी पढ़ें :Forensic Science और मानव अधिकार: अपराध जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों की 5 महत्वपूर्ण भूमिकाएँ
निष्कर्ष
Dating App Scam अब केवल ऑनलाइन ठगी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि ठगी के साथ -साथ मानवीय संवेदनाओं का भी शोषण प्रारम्भ हो चुका है | इस घटना ने लोगों के विश्वास को न सिर्फ गिराया, बल्कि डिजिटल सुरक्षा की भी पोल खोल कर रख दी है |
₹7 करोड़ से अधिक की ठगी की यह घटना बताती है कि किस प्रकार साइबर क्रिमिनल अब लोगो की भावनाओ को हतियार बनाकर किस प्रकार से अप्रतियाशित ठगी कर रहे हैं |
अब केवल ऑनलाइन ठगी नहीं रहा, बल्कि यह मानव विश्वास और डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर हमला बन चुका है।
यह भी पढ़ें: प्रेम के नाम पर पॉक्सो से मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: Dating App Scam क्या होता है?
उत्तर: Dating Apps एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जहां महिलायें तथा पुरुष दोनों अपनी सुविधा के अनुरूप दोस्त,साथी तथा रोमांटिक पार्टनर खोजतें हैं |
इस पलटेंटफोर्म का दुरुपयोग करके एक व्यक्ति दुसरे को अपनी पहचान छुपाकर या अन्य प्रकार के झाँसा देकर ठग लेता है तो कहा जाता है कि Dating App Scam हो गया है |
प्रश्न 2: क्या Cryptocurrency Scam भी Cyber Crime है?
उत्तर: हाँ, जब कोई ठगी फर्जी Crypto Investment Platform के जरिए की जाती है, तो वह भी साइबर अपराध की श्रेणी में आती है।
प्रश्न 3: साइबर अपराधों की शिकायत कहाँ करें?
उत्तर: भारत में Cyber Crime Portal और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत की जा सकती है।
प्रश्न 4: Dating App पर कैसे सुरक्षित रहें?
उत्तर: Dating App पर हर अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें | उनके द्वारा दी गई निवेश सम्बंधित सलाह पर बिना उनकी पहचान सत्यापन के भरोसा न करें तथा पहले पहचान सत्यापित करें।
यह भी पढ़ें : Live-in-Relationship छुपाकर शादी करना धोखा,2026? कोर्ट ने रद्द किया विवाह – जानिए पूरा कानून
अस्वीकरण :
यह Blog केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |
यह भी पढ़ें : भारत में ट्रांसजेंडर्स की जीवन यात्रा : पहचान के संकट से मानव अधिकारों तक !
Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)
इसे भी पढ़ें : Stray Dogs और कानून: Supreme Court का बड़ा फैसला!2026
लेखक
Dr Raj Kumar
Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality