
प्रस्तावना
आज Social Media केवल मनोरंजन के साधन तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि विचार व्यक्त करने, व्यवसाय बढ़ाने, समाचार फैलाने, शिक्षा का प्रसार करने तथा समाज के साधारण से लेकर गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के एक व्यापक मंच के रूप में उभर कर सामने आया है |
हाल ही में जंतर- मंतर पर चले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पता चलता है, कि वहाँ पर Social Media ने मुख्य धारा के मीडिया को भी मात दे दी है | आज की तारीख में मीडिया के रूप में इसने अत्यधिक शक्तिशाली पहचान बना ली है |
अक्सर लोग कानूनी जानकारी के अभाव में Social Media पर बिना सोचे समझे वीडियो, पोस्ट या मैसेज साझा करते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें बाद में पुलिस जांच, मानहानि के मुकदद्मे, साइबर अपराध या अन्य कानूनी कार्रवाहियों का सामना करना पड़ सकता है |
इसलिए प्रत्येक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को Social Media के उपयोग संबंधित अधिकारों के साथ -साथ अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को भी भली-भांति समझने की आवश्यकता है |
यह भी पढ़ें :Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !
Social Media उपयोगकर्ताओं के लिए 10 कानूनी सुझाव
आपको जिम्मेदार Social Media उपयोगकर्ता बनाने में नीचे दिए गए 10 सुझाव आपकी सहायता कर सकते हैं |
यह भी पढ़ें :भारत में प्रमुख Human Rights Movement : संक्षिप्त परिचय (2026)
1.Social Media पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जाँच क्यों करें?
आजकल फर्जी ख़बरें या सामग्री बहुत तेजी से फैलती हैं | इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट या वीडियो साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए |
यदि आपकी किसी फर्जी पोस्ट या वीडियो से झूठी सूचना फैलती है, जिससे समाज में सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है तो आपके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हो सकती है |
विश्वसनीय समाचार स्रोतों, सरकारी वेबसाइटों और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से जानकारी की पुष्टि करना एक अच्छी आदत है। पर किसी भी पोस्ट या वीडियो को आगे फॉरवर्ड किये जाने से पहले उसकी पुष्टि करना कानूनी पचड़े से बचने के लिए आवश्यक है|
यह भी पढ़ें :Dating App Scam 2026: नकली प्यार, फर्जी Crypto और ₹7 करोड़ की तबाही!
2.Social Media पर अफवाह फैलाने से क्यों बचें ?
WhatsApp या Telegram जैसे Social Media पर Forward होने वाली हर पोस्ट या वीडियो सही हो, यह आवश्यक नहीं होता है | आजकल आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है |
हर फॉरवर्ड किये जाने वाले वीडियो या पोस्ट से उसे फॉरवर्ड करने वाले की कानूनी तथा नैतिक जिमेदारी जुडी रहती है | यदि कोई व्यक्ति बिना पुष्टि के किसी सांप्रदायिक, हिंसक या भ्रामक पोस्ट या वीडियो सन्देश को आगे भेजता है, तो वह भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है |
इसलिए Social Media पर किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले एक बार उसके प्रभाव के बारे में अवश्य सोचें | यह आपके हित में है |
यह भी पढ़ें :Data Protection कानून और मानवाधिकार:भारत के सामने नई चुनौतियाँ!2026!
3.धर्म, जाति या सम्प्रदाय के विरुद्ध घृणा फैलाने से क्यों बचें ?
भारत विविध धर्मों, जातियों और सम्प्रदायों वाला देश है। किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी धर्म, जाति या या सम्प्रदाय के विरुद्ध अपमानजनक या घृणा फैलाने वाली टिप्पणी सामाजिक तनाव उत्पन्न कर सकती है तथा हिंसा फ़ैल सकती है |
यह सही है कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है, लेकिन यह किसी धर्म, जाति या सम्प्रदाय के लोगो के अपमान का अधिकार नहीं देता है |
यदि आपकी पोस्ट से धार्मिक या जातीय तनाव समाज में फैलता है, तो आपको कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं | इसलिए किसी भी धर्म, जाति या सम्प्रदाय के प्रति अपमान-जनक या घृणा फैलाने वाली सामग्री के साझा करने से बचें |
यह भी पढ़ें :UGC Fake Universities 2026: इन फर्जी यूनिवर्सिटी से बचें, वरना करियर खत्म!
4.अपनी और दूसरों की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित क्यों रखें?
भारत में डिजिटल तकनीकी ने बहुत उन्नति की है, साथ ही साइबर अपराधों की बाढ़ सी आ गई है | इस स्थति में व्यक्तिगत जानकारी अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गई है |
साइबर अपराधी आपकी व्यक्तिगत जानकारी को आपके ही Social Media एकाउंट से इखट्ठा कर लेते हैं तथा साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं |
इसलिए जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, OTP, पासपोर्ट, घर का पता, मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी को Social Media पर साझा न करें |
इसीतरह किसी अन्य व्यक्ति के सम्बंधित निजी जानकारी को भी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए |
यह भी पढ़ें :Forensic Science Career 2026: DNA, Cyber Crime और Digital Evidence के दौर में क्यों बढ़ रही है इसकी मांग?
5.न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करें
यदि कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो उसके सम्बन्ध में किसी भी भ्रामक या पूर्वाग्रहपूर्ण सामग्री के Social Media पर साझा करने से बचना चाहिए |
किसी न्यायालय के आदेश के सम्बन्ध में गलत व्याख्या प्रस्तुत कर Social Media पर साझा करना कानूनी विवाद उत्पन्न कर सकता है | परिणामस्वरुप आपको न्यायालय की अवमानना का भी सामना करना पड़ सकता है |
यह भी पढ़ें :क्या पुलिस Right to Protest रोक सकती है? जानिए कानून क्या कहता है (2026)
6.बच्चों की पहचान उजागर न करें
गोपनीयता सम्बन्धी कानूनी प्रावधान बच्चों को संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है | भारत में POCSO Act तथा अन्य कानून बच्चों की पहचान की रक्षा करते हैं।
भारत में पोक्सो जैसे यौन अपराधों में पीड़ित बच्चों की पहचान उजागर करना क़ानून के उलंघन के रूप में माना जाता है | बच्चे की पहचान के अधीन उसका नाम, फोटो, विडिओ या अन्य ऐसी जानकारी, जिससे उसकी पहचान उजागर होती हो,आते हैं |
इसलिए बच्चों के साथ हुए यौन अपराधों के बारे में उनकी पहचान उजागर करने वाली किसी भी सामग्री को साझा करने से हमेशा बचें, यही नहीं यदि कोई जानकारी आपके संज्ञान में आई है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें |
यह भी पढ़ें :भारत में Digital Inheritance: मृत्यु के बाद Google, Facebook, Crypto और Digital Assets का क्या होगा?2026
7.Copyright का सम्मान करें
आजकल इंटरनेट पर फोटो, वीडियो, संगीत या लेख जैसी सामग्री भरी पडी है, लेकिन यह सभी सामग्री सार्वजनिक सम्पत्ति के रूप में नहीं है |
इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी सामग्री को उसके स्वामी की अनुमति के बिना अपने नाम से साझा करना Copyright उल्लंघन के दायरे में आ सकता है।
यदि आप Social Media पर किसी अन्य व्यक्ति की सामग्री को साझा करते हैं, तो उस सामग्री के मूल स्रोत का उल्लेख करें तथा आवश्यक होने पर अनुमति प्राप्त करना कानूनी और नैतिक रूप से उचित है |
यह भी पढ़ें :LGBTQ Marriage Rights in India: क्या समानता अभी भी अधूरी है?2026
8.AI से बनी सामग्री की सत्यता परखें
Social Media के लिए सामग्री निर्माण को Artificial Intelligence (AI) ने बहुत आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ AI Generated Fake News तथा Deepfake जैसी नई डिजिटल चुनौतियाँ भी सामने आई हैं।
एक AI Generated Fake News साझा किये जाने के बाद समाज में उथल -पुथल या अशांति जैसी स्थतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं |
आपके लिए बेहतर है कि AI Generated सामग्री साझा करने से पूर्व उस सामग्री की सत्यता जांच लें |
गलत तथा अपुष्ट जानकारी साझा करने पर आपकी विश्वस्नीयता दॉव पर लग सकती है तथा आपको कानूनी विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है |
यह भी पढ़ें : डीपफेक वीडियो और भारत में डिजिटल अधिकार: गोपनीयता व पर्सनॅलिटी राइट्स पर बढ़ता खतरा
9.Social Media पर बिना अनुमति Screenshot साझा न करें
बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति की चैट या व्यक्तिगत बातचीत का Screenshot सार्वजनिक करना गोपनीयता के उल्लंघन का विवाद उत्पन्न कर सकता है |
इस लिए किसी भी व्यक्ति की बातचीत का Screenshot सार्वजनिक करने से पहले पूरी सावधानी बरतें अन्यथा बिना वजह के कानूनी कार्यवाही का सामना करना पढ़ सकता है |
विशेष रूप से किसी व्यक्ति की निजी चैट को Social Media पर साझा करने से पहले उसकी अनुमति लेना उचित और नैतिक अभ्यास है |
यह भी पढ़ें :Forensic Evidence: यौन अपराधों की जांच में कौन-से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाते हैं?2026
10.कानून और संविधान का सम्मान करें
सोशल मीडिया ने हर व्यक्ति चाहे वह स्त्री -पुरुष, अमीर -गरीब ,बच्चा -बूढ़ा या जवान हो, को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मंच प्रदान किया है, लेकिन यह सम्पूर्ण नहीं है, बल्कि तार्किक प्रतिबंधों के अधीन है |
भारत का संविधान नागरिकों को खुलकर अपने विचार रखने का अधिकार देता है, साथ ही दुसरे लोगों के अधिकारों का सम्मान करने का दायित्व भी प्रदान करता है |
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में Generation Z (Gen Z) ने Social Media का भरपूर उपयोग किया है |
इसी दौरान CJP protest के बाद इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो से Abhinav Bisht सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर चर्चा में आ गए, उनका इंस्टा अकाउंट ससपेंड हुआ | जो यह दिखाता है कि आज Social Media आंदोलन और अभिव्यक्ति को व्यापक पहचान दिलाने की कितनी बड़ी शक्ति बन चुका है।
यद्धपि कानूनी जानकारी के अभाव में कुछ आंदोलनकारी बच्चों ने सरकार के विरुद्ध गुस्सा जाहिर करने में Social Media का कानूनी सीमाओं से बाहर जाकर उपयोग किया है |
जिसके कारण आंदोलनकारी बच्चों को अब क़ानून का सामना करना पढ़ रहा है | इस सम्बन्ध में एक लड़की के विरुद्ध नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज हुई है |
जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को इसका उपयोग करते हुए क़ानून तथा संविधान का सम्मान करना चाहिए |
यह भी पढ़ें :POCSO Act : बच्चों के अधिकार और कानून की पूरी जानकारी(2026)
निष्कर्ष
आजकल के डिजिटल युग में Social Media हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है | भारत में मुख्य धारा का मीडिया जैसे -जैसे अपनी जिमेदारियों से दूर होता गया, वैसे -वैसे Social Media का प्रसार तेजी के साथ होता गया |
आज Social Media के माध्यम से एक पोस्ट लाखों लोगो तक बड़ी तेजी के साथ पहुंच सकती है, इसलिए हर एक पोस्ट कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी चाहती है | आज के समय में गैरजिम्मेदारी से की गई एक भी पोस्ट समाज में अफरातफरी या अशांति पैदा कर सकती है |
यदि हम कानून का सम्मान तथा नैतिक मूल्यों का ध्यान रख कर तथ्यों की जांच, गोपनीयता, कॉपीराइट्स, बच्चों के अधिकार धार्मिक सद्भाव का सम्मान करते हुए सोशल मीडिया का उपयोग करें, तो यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है |
ध्यान रखें कि आपके द्वारा Social Media पर कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी से लिखा गया एक भी तथ्य सामाजिक जागरूकता फैला सकता है, जबकि लापरवाही से लिखा गया एक भी तथ्य आपको कानूनी परेशानी में डाल सकता है |
यह भी पढ़ें :Degree Forensic Science की, फिर भी FSL Recruitment में Eligible नहीं?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. क्या Social Media पर कुछ भी लिखना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आता है?
उत्तर : नहीं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन अनुच्छेद 19(2) के तहत .राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के हित में,लोक व्यवस्था, शिष्टाचार या सदाचार के हित में, न्यायालय -अवमान, अपराध उद्दीपन के मामले में, मानहानि आदि पर तार्किक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
प्रश्न 2. क्या Social Media पर Fake News शेयर करना अपराध हो सकता है?
उत्तर : हाँ। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर Social Media पर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
प्रश्न 3. क्या WhatsApp पर Forward किया गया संदेश भेजने वाला भी जिम्मेदार हो सकता है?
उत्तर : हाँ। यदि कोई व्यक्ति बिना पुष्टि के अफवाह, सांप्रदायिक संदेश या हिंसा भड़काने वाली सामग्री WhatsApp पर साझा करता है, तो वह व्यक्ति कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है | इसलिए Social Media पर कोई भी संदेश साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना आवश्यक है |
प्रश्न 4. क्या किसी की फोटो या वीडियो बिना अनुमति Social Media पर पोस्ट करना कानूनी है?
उत्तर :यह हर स्थिति में कानूनी नहीं। यदि किसी फोटो या वीडियो से किसी व्यक्ति की गोपनीयता भंग होती है या उसकी प्रतिष्ठा को धक्का लगता है, तो ऐसा करना क़ानून के विरुद्ध है तथा ऐसी स्थति में कानूनी कार्यवाही की जा सकती है |
प्रश्न 5. क्या बच्चों की फोटो या पहचान Social Media पर साझा की जा सकती है?
उत्तर : विशेषकर POCSO Act से संबंधित किसी भी मामले पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर करना कानून का उल्लंघन माना जाता है | बच्चों की गोपनीयता के सम्मान के प्रति हर Social Media उपयोगकर्ता को जिम्मेदार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें :POCSO पीड़ितों की सुरक्षा और पुनर्वास: भारत में डिजिटल मानव अधिकार मॉडल की ज़रूरत
प्रश्न 6. क्या AI से बनाई गई तस्वीर या वीडियो साझा करना अपराध है?
उत्तर : हर मामले में नहीं | लेकिन Deepfake, फर्जी दस्तावेज़, भ्रामक वीडियो या किसी व्यक्ति की छवि खराब करने के उद्देश्य से प्रकाशित की जाने वाली सामिग्री कानूनी उलंघन के दायरे में आने के कारण अपराध का गठन कर सकती है तथा ऐसी स्थति में कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
प्रश्न 7. क्या किसी दूसरे का लेख, फोटो या वीडियो कॉपी करके Social Media पर डालना सही है?
उत्तर :नहीं। किसी अन्य व्यक्ति की पोस्ट को बिना अनुमति या उचित श्रेय दिए प्रकाशित करना Copyright का उल्लंघन हो सकता है।
प्रश्न 8. क्या सरकार की आलोचना Social Media पर करना अपराध है?
उत्तर :नहीं। तथ्य आधारित तथा शांतिपूर्ण आलोचना लोकतंत्र का अभिन्न अंग है तथा यह भारतीय संविधान द्वारा संरक्षित है।
प्रश्न 9. क्या Social Media पर निजी चैट का Screenshot साझा किया जा सकता है?
उत्तर : व्यक्ति की बिना अनुमति के उसके निजी चैट या व्यक्तिगत बातचीत का Screenshot सार्वजनिक करना उसके गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन होता है | ऐसी स्थति में कानूनी कार्यवाही संभव है |
प्रश्न 10. जिम्मेदार Social Media उपयोगकर्ता बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कानूनी सलाह क्या है?
उत्तर :Social Media पर कोई भी पोस्ट फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि कर लें, क़ानून का सम्मान करें, किसी की गोपनीयता भांग करने से बचें, फेक न्यूज़ या धार्मिक या जातिगत घृणा फैलाने वाली कोई भी सामग्री साझा करने से बचे तथा केवल पुष्ट जानकारी या पोस्ट प्रकाशित करें | सदैव Social Media का जिम्मेदारी से तथा सुरक्षित उपयोग करें |
यह भी पढ़ें :Good Samaritan Law: सड़क दुर्घटना में मदद करें, कानून आपकी रक्षा करेगा (2026)
अस्वीकरण :
यह Blog केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |
यह भी पढ़ें :क्या धारा 498A का दुरुपयोग हो रहा है? — Law vs Reality
Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)
यह भी पढ़ें :भारत में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट को डॉक्टर (Dr.) का दर्जा — एक मानवाधिकार संदर्भ
लेखक
Dr Raj Kumar
Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality
आपका यह लेख ज्ञानवर्धक और बहुत से कानूनी कार्रवाई से बचने का उपाय बताता है।
लेकिन आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आ जाने से किसी डिजिटल कंटेंट को पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है कि यह सत्य है अथवा असत्य खास करो लोगों के लिए जो डिजिटली कम एक्टिव रहते हैं ।
बहुत अच्छा और विचारोत्तेजक प्रश्न है। आपका यह कहना बिल्कुल सही है कि Artificial Intelligence के बढ़ते उपयोग के कारण किसी डिजिटल कंटेंट की सत्यता पहचानना आम उपयोगकर्ताओं, विशेषकर कम डिजिटल रूप से सक्रिय लोगों के लिए, और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
AI से बने Deepfake, edited images, cloned voices और fabricated information आने वाले समय में एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसी विषय पर मैं भविष्य में एक विस्तृत लेख लिखने का प्रयास करूँगा, जिसमें AI-generated content को पहचानने के व्यावहारिक तरीके और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया जाएगा।
और आपकी जैसी सार्थक टिप्पणियाँ ही हमें ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार लिखने के लिए उत्साहित करती हैं। आपका सुझाव और प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। 🙏