UPI Fraud में पैसा वापस मिलता है या नहीं? जानिए कानून और हकीकत (2026)

UPI Fraud में पैसा वापस मिलता है या नहीं 2026, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी, साइबर अपराध, 1930 हेल्पलाइन, बैंक शिकायत प्रक्रिया और धन वापसी के कानूनी विकल्पों को दर्शाता इन्फोग्राफिक।
UPI Fraud 2026: साइबर ठगी के बाद पैसा वापस पाने के कानूनी अधिकार, बैंकिंग नियम और शिकायत प्रक्रिया को दर्शाता इन्फोग्राफिक।

प्रस्तावना

विगत कुछ वर्षों में भारत में नगद लेनदेन को हतोत्साहित कर डिजिटल भुगतान के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है | इस प्रक्रिया को तेज, सरल तथा सुविधाजनक बनाने के लिए गंभीर प्रयास किये गए हैं, लेकिन इसके साथ -साथ UPI Fraud के मामलों में तेजी से बृद्धि देखी गई है |

वर्तमान में फर्जी काल, फेक कस्टमर केयर, स्क्रीन शेयरिंग, क्यू आर कोड घोटाला आदि के माध्यम से अनेक लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं |

साइबर अपराध से बेहतर और असरदार तरीके से निपटने के लिए गृह मंत्रालय (MHA) ने ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ बनाया है। जिसके तहत पीड़ितों के लिए ऑनलाइन शिकायत सुविधा के लिए ‘नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल‘ और ‘नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर‘ “1930” भी शुरू किया गया है।

इन परिस्थितयों में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या UPI Fraud के माध्यम से ठगी गई धनराशि वापस मिल सकती है? इस लेख में हमने कानून, बैंकिंग नियमों और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास किया है |

यह भी पढ़ें :Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

UPI Fraud क्या है?

UPI Fraud मे किसी व्यक्ति के बैंक खाते से बिना उसकी सहमति के धोखाधड़ी, छल या डिजिटल तकनीकी माध्यमों का उपयोग करके किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धनराशि निकाल ली जाती है।

सामान्यतः इस प्रकार के UPI (Unified Payments Interface) Fraud में फर्जी QR Code Scam, Fake Customer Care Fraud, Remote Access App Scam, KYC Update Scam, Investment Scam, Lottery Scam, Phishing Link Fraud आदि शामिल होते हैं |

यह भी पढ़ें :Deepfake Technology: महिलाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा का नया हथियार !2026

क्या UPI Fraud में पैसा वापस मिल सकता है?

यह सही है कि UPI Fraud के मामलों में पैसा वापस हो जाता है, लेकिन यह हर मामले की अलग-अलग स्थितियों पर निर्भर करता है | किसी भी Fraud के मामले में पैसा वापस मिलने की संभावना कई बातों पर निर्भर करती है |

जैसे कि शिकायत कितनी जल्दी कराई गई है;

धोखाधड़ी किस प्रकार से की गई है ;

बैंक के ग्राहक की कोई लापरवाही तो नहीं थी ;

बैंक और भुगतान सेवा प्रदाता की जांच में क्या परिणाम आया है |

यह भी पढ़ें :Dating App Scam 2026: नकली प्यार, फर्जी Crypto और ₹7 करोड़ की तबाही!

UPI Fraud होने पर सबसे पहले क्या करें?

1.बैंक को तुरंत सूचित करें

UPI Fraud की जानकारी होते ही सबसे पहले अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें तथा साथ ही बैंक की शाखा को भी घटना की लिखित शिकायत करें |

2.1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें

सरकार द्वारा साइबर अपराधों को रोकने तथा उन्हें पंजीकृत करने के लिए एक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 बनाई गई है, जिस पर पर Fraud के सम्बन्ध में तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएँ।

3. साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें

UPI Fraud का पता चलते ही भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं | यह कार्य आप जितनी जल्दी कराएँगे, आपके पैसे वापस होने की सम्भावनाये उतनी अधिक बाद जाएंगी |

4.Transaction Details सुरक्षित रखें

UPI Fraud का पता चलते ही UPI Reference Number, उसका स्क्रीनशॉट, बैंक संदेश (SMS), कॉल रिकॉर्डिंग (यदि उपलब्ध हो) को सुरक्षित करना सुनिश्चित कर लें |

Fraud का पता चलते ही यदि आप उक्त प्रयास तेजी से करते हैं, तो आपका पैसा वापस होने की सम्भावनाये काफी बढ़ जाती हैं |

यह भी पढ़ें :Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

UPI Fraud के पीड़ितों के कानूनी अधिकार

भारत मे UPI Fraud केवल बैंकिंग की तकनीकी समस्या नहीं है, बल्कि कानूनन यह कृत्य अपराध की श्रेणी में भी आता है | किसी व्यक्ति के साथ UPI Fraud होने पर उसके कुछ अधिकार पैदा होते हैं |

इन अधिकारों के चलते वह व्यक्ति अपने साथ हुए UPI Fraud के बारे में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकता है | सरकार द्वारा बनाये गए साइबर अपराध पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है |

इस सम्बन्ध में बैंक लोकपाल को भी शिकायत कर सकता है | UPI Fraud होने पर पीड़ित अपने पैसे की भरपाई के लिए उपभोक्ता आयोग का भी सहारा ले सकता है |

UPI Fraud से बचने के उपाय

UPI Fraud से बचने के लिए नीचे दिए गए उपायों पर विचार किया जा सकता है |

  1. किसी भी अनजान व्यक्ति से UPI PIN साझा न करें।
  2. किसी भी व्यक्ति से बिना सोचे समझे OTP साझा न करें।
  3. जब तक संतुष्ट न हों, किसी भी अनजान QR Code स्कैन न करें।
  4. किसी भी सूरत में Screen Sharing Apps इंस्टॉल न करें।
  5. केवल बैंक /UPI के आधिकारिक Customer Care नंबर का उपयोग करें।

जिस बैंक में आपका खाता है, उस बैंक से अपने बैंक खातों में Transaction Alerts की सुविधा सक्रिय कराए। जिससे समय रहते UPI Fraud की जानकारी मिल सके |

निष्कर्ष

UPI Fraud में पैसा वापस मिलने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह अपनेआप नहीं होता है | इसके लिए UPI Fraud पीड़ित को जल्द से जल्द बैंक तथा साइबर अपराध थाने या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी होती है |

UPI Fraud पीड़ित के पैसे वापसी मामले में उपलब्ध साक्ष्य, बैंक की जांच और धोखाधड़ी की प्रकृति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसलिए जब भी आपको अपने साथ UPI Fraud की जानकारी होती है, तो तुरंत अपनी बैंक की शाखा,1930 हेल्पलाइन, साइबर अपराध पोर्टल को सूचित करें तथा शिकायत दर्ज किराये।

यदि आपके द्वारा समय पर कार्रवाई की जाती है तो आपके मामले में धन वापसी की संभावना बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें :Data Protection कानून और मानवाधिकार:भारत के सामने नई चुनौतियाँ!2026!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):

प्रश्न 1. क्या UPI Fraud होने के बाद पैसा वापस मिल सकता है?

उत्तर : हाँ, यदि UPI Fraud पीडित अपनी शिकायत समय से करता है तथा जांच मे पीडित की कोइ गंभीर लापरवाही न पाई जाती है।

प्रश्न 2. UPI Fraud होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

उत्तर : UPI Fraud होने पर सबसे पहले बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देनी चाहिए | इसके बाद बैंक में लिखित शिकायत और 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करना चाहिए या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करना चाहिए |

प्रश्न 3. क्या OTP साझा करने पर भी पैसा वापस मिलेगा?

उत्तर : बैंक ग्राहक द्वारा स्वयं OTP साझा करने पर उसकी लापरवाही मानते हुए धन वापसी कठिन हो सकती है |

प्रश्न 4. UPI Fraud की शिकायत कहाँ करें?

उत्तर : जिले के साइबर अपराध थाने में में या हेल्पलाइन 1930, साइबर क्राइम पोर्टल और संबंधित बैंक में शिकायत की जा सकती है।

प्रश्न 5. क्या UPI Fraud एक आपराधिक अपराध है?

उत्तर : हाँ, परिस्थितियों के अनुसार यह साइबर अपराध, धोखाधड़ी और पहचान की चोरी जैसे अपराधों की श्रेणी में आ सकता है।

यह भी पढ़ें : Live-in-Relationship छुपाकर शादी करना धोखा,2026? कोर्ट ने रद्द किया विवाह – जानिए पूरा कानून

अस्वीकरण

यह लेख केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |

Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)

 लेखक

Dr Raj Kumar
Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality

Leave a Comment