
प्रस्तावना
भारत में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर. सूद बनाम भारत संघ और अन्य, 2026 INSC 366 के बाद Discharge (मुक्ति) शब्द का महत्व बहुत बढ़ गया है |
भारतीय अपराध न्याय व्यवस्था में Discharge (मुक्ति) तथा Acquittal (दोषमुक्ति) के बीच अंतर को समझना अब और भी महत्वपूर्ण हो गया है क्यों कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय में कहा कि Discharge (मुक्ति) Acquittal से अधिक महत्वपूर्ण है |
भारत में न्याय प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए प्रयुक्त होने वाली प्रक्रिया विधि विशेष रूप से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNSS), 2023—ने पुराने Code of Criminal Procedure, 1973 की कई धाराओं को प्रतिस्थापित किया है। जिसमे Aquittal तथा Discharge शामिल हैं | इन मौलिक परिवर्तनों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने भी हालिया निर्णय पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर. सूद बनाम भारत संघ और अन्य के बाद Discharge शब्द के महत्त्व को बढ़ाया है |
यह भी पढ़ें :Delhi Excise Policy Case: Discharge Order और Article 21 का मानवाधिकार विश्लेषण
Acquittal क्या है?
यह किसी भी मुकदद्मे में अभियुक्त की ट्रायल पूरा होने के बाद उसके विरूद्ध लगाए गए आपराधिक आरोपों से दोषमुक्ति है |
नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 258 तथा 261 में Acquittal के प्रावधान दिए गए हैं | जब किसी मुकदद्मे में ट्रायल पूरा होने के बाद अभियोजन पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत करने में पूरी तरह असफल रहता है तो अदालत आरोपी को Acquittal कर सकती है | यह अदालत का अंतिम निर्णय होता है |
यह भी पढ़ें :प्रेम के नाम पर पॉक्सो से मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Discharge क्या है?
अदालत के समक्ष पत्रावली पर उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों का अवलोकन करने पर अदालत यह पाती है कि आरोपी के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या कोई अपराध नहीं बनता है तो वह उसके विरुद्ध आरोप तय करने से पूर्व ही आरोपी को मुकदद्मे से मुक्त कर देती है | इस कानूनी प्रक्रिया को Discharge कहा जाता है |
भारत में लागू नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023 की धारा 250 Discharge का प्रवधान किया गया है | जिसके अनुसार यदि किसी आरोपी को महसूस होता है कि उसे झूठा फसाया गया है तथा उसके विरुद्ध लगाए गए आरोपों का कोई मजबूत आधार नहीं है, तो वह मामले के अदालत में पहुंचने के 60 दिन के भीतर अदालत में Discharge के लिए प्रार्थना-पत्र दे सकता है |
इसके बाद अदालत उसके समक्ष उपलब्ध पत्रावली पर उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों का गहराई से अवलोकन करती है | इसके साथ ही अभियुक्त और अभियोजन दोनों की बात सुनती है जिसके बाद यदि अदालत को लगता है कि आरोपी के विरुद्ध आगे मुकदद्मा चलाने लायक पर्याप्त आधार नहीं हैं |
तब ऐसी स्थति में अदालत आरोपी को मुकदद्मे का ट्रायल शुरू होने से पहले ही मुक्त (Discharge) कर देती है | न्यायालय ऐसा करने के अपने कारणों को लेखबद्ध करेगा |
Discharge की यह प्रक्रिया Acquittal से पूरी तरह भिन्न है | यह आरोपी को मुकदद्मे के प्रारम्भ में ही राहत देती है तथा उसे उबाऊ तथा कठोर विचारण का सामना नहीं करना पड़ता है |
यह भी पढ़ें :Discharge क्या है? सिद्धांत, प्रावधान और न्यायिक दृष्टिकोण
पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर. सूद बनाम भारत संघ और अन्य, 2026 INSC 366 का संक्षिप्त विवरण
इस मामले में अपीलार्थी की उम्र अब 70 वर्ष से अधिक है | वह पहले भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे | उन्हें एक व्यक्ति के साथ आपराधिक बल का प्रयोग किये जाने तथा उसे रात में सुनसान जगह पर छोड़ दिए जाने के कारण बाद में उस व्यक्ति का मृत शरीर मिला | अपीलार्थी को करीब 30 साल पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
उसके विरुद्ध कार्रवाई वायु सेना अधिनियम, 1950 की धारा 19 के तहत की गई तथा साथ ही वायु सेना नियम, 1969 के नियम 16 लागू किए गए |
दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल जज ने बर्खास्तगी को रद्द कर दिया | जिसके पीछे कारण 3 साल की समय सीमा (Limitation) खत्म होना था | डिवीज़न बेंच के निर्णय में बर्खास्तगी को फिर बहाल कर दिया गया |
इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा | सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वह अपमान जिसके साथ
अपीलकर्ता को पिछले तीन दशकों से अधिक समय तक जीना पड़ा, मिटाया जाए, उसकी सेवा की गलत बर्खास्तगी रद्द की जाए और उसका सम्मान बहाल किया जाए।
यह भी पढ़ें : भारत में Human Rights और Law: महत्वपूर्ण लेखों की सूची (2024-2026)
Aquittal तथा Discharge के सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
सुप्रीम कोर्ट की विधि व्यवस्था पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर. सूद बनाम भारत संघ और अन्य के पेराग्राफ 18 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अवलोकित किया गया है कि ,
” यह समझ, पहली नज़र में, भ्रामक है। डिस्चार्ज मुकदमे से पहले की कार्यवाही है, जिसका कारण साक्ष्यों का अभाव होता है। जब भी आदेश दिया जाता है, डिस्चार्ज इस बात को दर्शाता और पुष्ट करता है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।
जबकि, Acquittal मुकदमे के बाद का परिणाम है, जिसमें आरोपी को या तो विश्वसनीय सबूतों के अभाव के कारण या संदेह का लाभ दिए जाने के कारण Acquittal घोषित किया जाता है।
मुकदमे के लिए आरोप तय करने के लिए भी अपर्याप्त साक्ष्य होने पर डिस्चार्ज होता है, जबकि प्रस्तुत साक्ष्य अपराध साबित नहीं करते हैं, तो Acquittal (दोषमुक्ति) होती है।
इस अर्थ में, आपराधिक अपराध से Discharge हुआ आरोपी, पूरी सुनवाई के बाद अंततः Acquittal हुए आरोपी की तुलना में बेहतर स्थिति में होता है।
कानून यह नहीं कहता कि आरोपी को, जब तक वह बरी नहीं हो जाता, तब तक अपने माथे पर यह ठप्पा लिए रहना चाहिए कि उस पर आपराधिक अपराध का आरोप है।
एक बार जब किसी आरोपी को बरी कर दिया जाता है, तो वह उन सभी लाभों का हकदार होता है जो अन्यथा बरी हुए व्यक्ति को मिलते हैं और उसे कम लाभप्रद स्थिति में नहीं रखा जा सकता है।”
उक्त के अवलोकन से स्पष्ट है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने Discharge को Acquittal के मुकाबले ऊंचे पायदान पर रखा है | जैसा कि अदालत ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक अपराध से Discharge हुआ आरोपी, पूरी सुनवाई के बाद अंततः Acquittal हुए आरोपी की तुलना में बेहतर स्थिति में होता है।
इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट ने विधि व्यवस्था युवराज लक्ष्मीलाल कंथर बनाम महाराष्ट्र राज्य, 2025 SCC OnLine SC 520 पर भरोसा किया है | इस विधि व्यवस्था में भी कहा गया कि Discharge, Acquittal से कहीं अधिक ‘बेहतर स्थिति’ में है |
यह भी पढ़ें : भारत में ट्रांसजेंडर्स की जीवन यात्रा : पहचान के संकट से मानव अधिकारों तक ! 2026
निष्कर्ष
नए क़ानून लागू होने के बाद Discharge तथा Acquittal के सिद्धांतों में कोई विशेष अंतर नहीं आया है बल्कि Discharge का लाभ प्राप्त करने वाले आरोपियों के लिए 60 दिनों में प्रार्थना- पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए नए प्रावधान को जोड़ दिया गया है |
आरोपी के लिए Discharge की प्रक्रिया प्रारंभिक सुरक्षा उपाय के रूप में काम करती है, जबकि Acquittal अंतिम न्याय के रूप में आरोपित को राहत देती है | माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी Discharge को Acquittal से कहीं अधिक ऊंचे पायदान पर माना है |
इस लिए झूठे और मनगढंत मामलों में आरोपियों को Discharge रूपी कानूनी उपचार का लाभ उठाना चाहिए बजाय इसके कि Acquittal के लिए लंबा इन्तजार किया जाए |
यह भी पढ़ें : ₹3 लाख या न्याय? Acid Attack Compensation का सच | Law vs Reality (India 2026)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):
प्रश्न 1 : Discharge किन प्रावधानों के तहत दिया जाता है ?
उत्तर : भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में की धारा 250, 262 तथा 268 में Discharge सम्बंधित प्रावधान दिए गए हैं |
प्रश्न 2 :Discharge और Acquittal में क्या अंतर है ?
उत्तर : Acquittal मुकदद्मे की पूरी सवाई के बाद होता है तथा आरोपी को ट्रायल का सामना करना पड़ता है | जबकि Discharge में आरोपी को मुकदद्मे के आरम्भ में ही बिना ट्रायल के ही मुक्त कर दिया जाता है |
प्रश्न 3: क्या Discharge का अर्थ निर्दोष होने के सामान है ?
उत्तर : नहीं, Discharge का अर्थ निर्दोष होने के सामान नहीं है | इसका तात्पर्य सिर्फ मुकदद्मे को आगे चलाने के लिए प्रथम दृष्ट्या पर्याप्त आधार नहीं होना है |
प्रश्न 4 :क्या Discharge एक बहुमूल्य अधिकार है ?
उत्तर : हाँ | इसे सुप्रीम कोर्ट ने भी एक बहुमूल्य अधिकार माना है |
प्रश्न 5 : क्या दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामले में आरोपियों को Discharge किया गया है ?
उत्तर : हाँ | दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामले में 23 आरोपियों को Discharge किया गया है जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल हैं |
यह भी पढ़ें : Fake Rape Case in India: सच्चाई जो कम लोग जानते हैं (BNS 2023) | Law vs Reality
अस्वीकरण :
यह लेख केवल शैक्षणिक और जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |
Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)
यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case में Kejriwal Discharge 2026: मानवाधिकार दृष्टि
लेखक
Dr Raj Kumar
Founder-HumanRightsGuru / LawVsReality